कांग्रेस में उत्साह, प्रकाश जोशी बने पश्चिम बंगाल के मुख्य ऑब्ज़र्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का मुख्य ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि श्री जोशी का लंबा संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक समझ और पार्टी के प्रति निष्ठा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री जोशी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली रहेगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय किरोला, पूर्व चेयरमैन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अरनब कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, मनोज बिष्ट, पियूष बिष्ट, कुलदीप तड़ियाल, मनोहर आर्य, महेश कांडपाल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री प्रकाश जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सम्बंधित खबरें