एक के बाद एक झटके, ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं

कुमाऊं में लगातार भारी आक्रोश, अल्मोड़ा रुद्रपुर पिथौरागढ़ में भी FIR

हल्द्वानी। ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को आज कोर्ट से एक और झटका लगा। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल में ही रहना होगा। नैनीताल पुलिस की कड़ी पैरवी के चलते न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आरोपी के विरुद्ध गंभीर आरोप हैं। गवाहों को धमकाने के मामले में पुलिस द्वारा मुखानी थाने में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम से तीर्थ समाज, पुजारी समाज व महिलाओं में भारी आक्रोश है।

सम्बंधित खबरें