आशा कार्यकर्ताओ व महिला समूह के द्वारा धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

नैनीताल । रामनगर की रहने वाली आशा हैल्थ वर्कश युनियन प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल छै दिवसीय महिला खड़ी होली महोत्सव को अपने क्षेत्रीय महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओ के साथ धूमधाम से मना रही हैं। कमला कुंजवाल उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कश युनियन के साथ – साथ कुमाऊं गढ़वाल मंडल के कल्चर को मध्य नज़र रखते हुए हर तिथि त्योहार को मनाने के लिए महिलाओं के साथ जुड जाती है। हर साल कमला कुंजवाल आशा हेल्थ वर्कश युनियन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला होली धूमधाम से मनाई जाती है।इस साल भी कमला कुंजवाल के नेतृत्व में हर गली व मुहल्ले में महिला होली महोत्सव कुमाऊं गढ़वाल कल्चर में लोकगीत व लोकनृत्य के साथ मनाया जा रहा है।

आज रामनगर की आशा कार्यकर्ता व महिला समूह के द्वारा नैनीताल बीडी पांडे महिला अस्पताल में महिला होली महोत्सव कार्यक्रम जोर सोर से मनाया गया। इस होली महोत्सव में अलग-अलग अंदाज में अलग-अलग महिलाओं ने लोकनृत्य व लोकगीत के साथ बीडी पांडे अस्पताल के कर्मचारी लोगों को भी होली के रंगारंग कार्यक्रम शामिल करके धूम मचा दिया। ‌

हमारे कुमाऊं में छै दिवसीय पुरुषों की होली व छै दिवसीय महिला होली अलग-अलग जगहों पर जोर सोर चल रही है। लेकिन कमला कुंजवाल आशा हेल्थ वर्कश युनियन प्रदेश के नेतृत्व बीडी पांडे महिला अस्पताल आवास में आशा कर्मचारियों व महिला समूह के द्वारा होली महोत्सव कार्यक्रम की एक अलग ही पहचान बनाई है।

प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता अल्मोड़ा वालों ने कमला कुंजवाल के नेतृत्व में छै दिवसीय महिला खड़ी होली महोत्सव की प्रसंशा करते हुए बोला। कमला कुंजवाल आशा कर्मचारी के साथ हमारी मातृभूमि की हर तिथि त्योहार के लिए व शासन प्रशासन के द्वारा दिये गए काम को निष्ठा पूर्वक निभाने के लिए हर वक्त प्रयासरत रहती है।

सम्बंधित खबरें