SSP प्रहलाद मीणा के सख्त निर्देशों का असर — जुए के अड्डों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.67 लाख से अधिक नकदी बरामद

नैनीताल। दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है।
कालाढूंगी पुलिस और SOG/लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹6,67,650 की नकदी बरामद की गई है।

🔹 मामला–01 : कालाढूंगी पुलिस की जंगल से बाजार तक सर्जिकल स्ट्राइक, 05 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.66 लाख कैश बरामद

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी।
मौके पर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से ₹5,66,000 नकद, 52 ताश के पत्ते, दो गड्डियां और त्रिपाल बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त:
बेनट चरन, हेमचंद्र तिवारी, जसवंत सिंह, नमन जोशी और प्रेमचंद्र अग्रवाल।
फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
FIR संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक पंकज जोशी, फिरोज आलम, जयवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी।

🔹 मामला–02 : SOG और लालकुआं पुलिस की दबिश — बिन्दुखत्ता में सट्टे के अड्डे पर छापा, 07 गिरफ्तार, ₹1 लाख कैश बरामद

प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा और SOG प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी की।
बलवंत की खाली दुकान, कार रोड बिन्दुखत्ता से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से ₹1,01,650 नकद राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त:
संजय सिंह, विजय जोशी, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, कुवर सिंह, खड़क सिंह और कमलेश सिंह।
सभी के खिलाफ मु.अ.सं. 217/25, जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

गिरफ्तारी टीम:
SOG प्रभारी राजेश जोशी, उ0नि0 अंजू यादव, अ0उ0नि0 दया किशन सती सहित आठ सदस्यीय टीम।

SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सट्टा-जुआ एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें