
6 साल की बेटी व मां की शारदा नदी में डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
टनकपुर ( चम्पावत)। शारदा नदी में डूबने से एक महिला 29 वर्ष व 6 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। महिला व बच्ची के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद SDRF टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। पहले दोनों की पहचान नहीं हो सकी। शाम को दोनों की पहचान मां व बेटी के रूप में हुई। वे नगर के ही घसियारा मंडी की रहने वाली थीं।
बताया जा रहा है कि सूचना पर महिला के परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर मृतकों की शिनाख्त की। उप निरीक्षक पिंकी धामी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कंचन पत्नी संजय सक्सेना उम्र 29 व बच्ची की पहचान दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 6 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 घसियारामंडी के रूप में हुई है। बताया गया है कि संजय सक्सेना टेलर मास्टर है। शारदा नदी में महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद SDRF टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। मां बेटी शारदा नदी में कैसे डूबीं, अब तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन भी पुलिस को अभी तक कोई कारण नहीं बता पाए हैं। पुलिस मामले की जांच पर लगी है।
