1करोड़ 92 लाख की लागत से होगा रामगढ़ के ग्राम झूतिया थानदेव से सैमधार मंदिर तक मोटर मार्ग का निर्माण:विधायक कैड़ा

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा झूतिया के थान देव, सैमधार, सैममंदिर,रैत खान, के ग्रामीणों वर्षो से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को 5 किमी पैदल सफऱ तय करना पड़ता था, अपने उत्पाद को मंडी लाने के लिए मुख्य मार्ग रामगढ़ तक घोड़ो मै लाना पड़ता था, ग्रामीणों का सारा पैसा किराये भाड़े मै चले जाता था। जिस कारण यहां के ग्रामीणों व किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था! ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की।

विधायक ने pwd विभाग के अधिकारियो को डीपी आर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा! विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्रीसे धनराशि स्वीकृति करने की मांग की। विधायक की मांग पर मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 92 लाख की स्वीकृति हो गई है, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है! विधायक कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है जिससे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हो सके।

ग्रामीणों की समस्या का समाधान जल्दी हो पाये! विधायक कैड़ा ने कहा 5 किमी मोटर मार्ग बनने के उपरांत बड़ी संख्या मै ग्रामीणों व किसानो की समस्या का समाधान हो जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी, सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया है। उधर ग्रामीणों व स्थानीय भाजपा पदाधिकारीयों ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति कराने पर विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है।

सम्बंधित खबरें