
हल्द्वानी की आंचल व कनिका का नाम गिनीज बुक पर दर्ज हुआ
हल्द्वानी। शहर की दो नृत्यांगनाओं आंचल जोशी और कनिका तिवारी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। मध्य प्रदेश में संस्कृति विभाग की ओर से खजुराहो नृत्य समारोह के 50वें स्वर्ण जयंती अवसर पर आयोजित खजुराहो नृत्य समारोह में प्रतिभाग करने पर हल्द्वानी की आंचल जोशी और कनिका तिवारी को यह उपलब्धि मिली है। इन्होंने समारोह मे शामिल 1484 कलाकारों के साथ सबसे अधिक संख्या में कथक नृत्य प्रदर्शन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1000 कलाकारों ने कथक कर बनाया था। आंचल और कनिका ने नुपुर कला केंद्र से कथक की शिक्षा प्राप्त की है।









