हल्दूचौड़ कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2025: दीपक बने अध्यक्ष, ईशा, यशपाल और गौरव के नाम भी जीत

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव–2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर के बाद दीपक ने 366 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश (351 मत) को हराया।

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ईशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 486 मत हासिल कर पूनम (205 मत) को पराजित किया। सचिव पद पर यशपाल ने 431 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि अक्षय को 242 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद की कमान गौरव के हाथों में गई। गौरव ने 434 मत पाकर सागर (235 मत) को पछाड़ा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें प्रतिभा ने 354 मत पाकर नितिन (346 मत) को मामूली अंतर से हराया।

परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल बना और विजेताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

सम्बंधित खबरें