
हरेला की खुशियाँ मातम में बदलीं: पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बहनों समेत 8 की मौत, कई घायल
झटके में उजड़ गए कई परिवार:मृतकों में मासूम बच्चियां, महिलाएं और वाहन चालक भी शामिल
पिथौरागढ़। मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास स्यूनी पुल के समीप हुआ, जहां एक मैक्स जीप (UK 05 ΤΑ 0193) अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे बह रहे स्यूनी नाले में जा गिरी।
हादसे में वाहन सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चियां भी शामिल हैं। वाहन मुवानी से बोक्टा गांव जा रही थी, जिसमें कुल 16 सवारियां थीं। जैसे ही वाहन स्यूनी पुल के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत मुवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया।
मृतकों की सूचीः
सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह
तनूजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
विनीता (16) पुत्री चंद्र सिंह
नरेंद्र सिंह (40) चालक, पुत्र चंद्र सिंह
राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
शांति देवी (50) पत्नी केशव राम
दीक्षा बोरा (26) पत्नी पंकज बोरा
घायल हुए लोगः
विनीता (20) पुत्री पूरन बहादुर
योगेश कुमार (20) पुत्र किशन राम
श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह
पूजा मुनौला पत्नी कुंदन सिंह मुनौला (अन्य दो घायलों के नामों की पुष्टि की जा रही है)
