सोमेश्वर में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो युवक घायल, पुलिस, SDRF व फायर टीम ने चलाया सर्च अभियान

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम पच्चीसी में आज तड़के एक स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व सर्च अभियान चलाया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से रात 01:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पच्चीसी, सोमेश्वर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी पुलिस बल और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन संख्या UK 01 TA 3561 लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक और उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय कौसानी भेज दिया गया। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

इसके बाद पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम ने वाहन में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान चलाया, लेकिन वाहन में अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला।

घायल व्यक्तियों का विवरण: राजेंद्र (32 वर्ष) पुत्र बहादुर राम, निवासी छानी सोमेश्वर (चालक), प्रकाश (32 वर्ष) पुत्र प्रताप राम, निवासी रनमन

सम्बंधित खबरें