
विधायक कैड़ा ने रामगढ़ के सुनहरा पार्क में श्रम विभाग का कैम्प लगाकर पंजीकृत श्रमिकों को बाटी सामग्री
विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ ब्लॉक के सुनहरा पार्क तल्ला रामगढ मै श्रम विभाग का कैम्प लगाकर श्रमिको को सामग्री वितरण की। विधायक कैड़ा ने कहा यहां के ग्रामीणों को अपना सामान लेने के लिए हजारों रुपए खर्च कर हलद्वानी जाना पड़ता था। फिर भी खाली हाथ घर आना पड़ता था। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए। रामगढ ब्लॉक के सुनहरा पार्क तल्ला रामगढ मैं कैम्प लगाकर उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड मैं पंजीकृत श्रमिकों को टुल किट, कम्बल, छाता, सैनट्री पैड, आदि सामग्री वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मे श्रमिकों के कल्याण हेतु कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग ने अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है जिसमें श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता,प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है।
विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। विधायक कैड़ा ने कहा जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिल रहा है। विधायक ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को मिले इस दिशा मैं कार्य करने का प्रायस किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
