
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की भीमताल क्षेत्र के विकाश कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा मै सम्मलित करने की मांग
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून मैं मुलाकात कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल मै विकाश कार्यों को करना अति अवश्यकता है, विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा स्थिति देवगुरु महाराज मंदिर व पिनरो स्थित छोटा कैलाश मंदिर, विनायक गोलू देवता मंदिर के सौन्दर्यकरण जीर्णोद्धार व नव निर्माण करने हेतु मंदिर माला मिशन योजना मै सम्मलित करना अति आवश्यक है ओखलकांडा हॉस्पिटल का उच्चीकरण करने भीमताल मैं नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में आई.टी.आई कॉलेज खोलने, राजकीय उच्चतर माध्यम विद्यालयों का इंटर कॉलेज मै उच्चीकरण करने, रामगढ मै तहसील खोलने, भीमताल मै उपतहसील खोलने, भीमताल विधानसभा क्षेत्र मै पॉलटैक्निक कालेज खोलने, खनश्यू तहसील भवन का निर्माण करने आदि कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा मै सम्मलित करने की मांग की विधायक की मांग सीएम धामी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को मुख्यमंत्री घोषणा मै सम्मलित करने हेतु निर्देशित कर दिया है। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।
