
विधायक कैड़ा ने धारी मै बाहरी व्यक्त द्वारा मनीविद्या होटल मै अवैध रूप से की जा रही बोरिंग को शासन से आदेश कराकर कराया बंद
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के ग्राम सभा परबडा मै बाहरी विल्डर द्वारा अपने निजी मनीविद्या होटल मै पानी पहुंचाने के लिए अबैध तरीके से बोरिंग खोदने की परमिसन ले ली थी। जिस कारण ग्रामीणों के जल स्रोत सूखने लग गए और गाँव मै पानी की काफी परेशानी होने लग गई। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी।

सुचना पर विधायक कैड़ा ग्रामीणों के बीच पहुँचे और मौके पर रहे अवैध बोरिंग के कार्य को देखा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं देखते हुऐ देहरादून पेयजल विभाग के डारेक्टर से वार्ता कर अवैध रूप से की जा रही बोरिंग की जानकारी दी और कहा अबैध बोरिंग करने से ग्रामीणों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। बाहर से बिल्डर यहां यहां आकर अबैध तरीके से बोरिंग कर अपना होटल चला रहे है। और हमारे पहाड़ की सीधी साधी जनता की डरा धमका कर पैसा कमा रहे है।

विधायक कैड़ा ने कहा जन की भावना के साथ खेल हो रहा! जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। विधायक कैड़ा ने देहरादून मै पेयजल विभाग के डायरेक्ट से तुरंत अबैध रूप के की जा रही बोरिंग की परमिसन निरस्त करने का आदेश जारी करने की कहा! जिसके बाद अबैध बोरिंग को बंद करने का आदेश जारी किया गया। विधायक कैड़ा ने अवैध रूप से खोदी जा रही बोरिंग की बंद कर उसे सीमेंट से बंद करा दिया है! विधायक ने कहा जनता ही मेरे लिए सब कुछ है। अपनी जनता के साथ अन्याय नहीं होने दुगा। जिसके लिए हमेशा प्रयास कर रहा हु! और करता रहुगा।










