विधायक कैड़ा ने किया भीमताल में श्रम कार्यालय का उद्घाटन, पहाड़ के श्रमिकों को नहीं आना पड़ेगा हल्द्वानी

भीमताल । धारी, रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों को श्रम विभाग मै पंजीकरण कराने, अन्य श्रम विभाग के सम्बंधित कार्यों के लिए हल्द्वानी आना पड़ता था। पुरे दिन लाइन मै खडे होने के बाद भी श्रमिको को खाली हाथ घर जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोगो को काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भीमताल मै श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग की, विधायक कैड़ा ने श्रमिको व ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ भीमताल मै श्रम विभाग के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर दिया है।

विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ खनश्यू मै पूर्व मै श्रम कार्यालय खोला है, वहा के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। विधायक कैड़ा ने कहा श्रम विभाग मै पंजीकृत श्रमिको को हमारी सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा। श्रम विभाग मै पजीकृत श्रमिको को कम्बल, छाता, सिलाई मशीन, टूल किट, आदि सामान दिया जा रहा है। जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा अब श्रमिको को श्रम विभाग से सम्बंधित कार्य हेतु हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

सम्बंधित खबरें