
विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के पंतोंली नदी मै 1करोड 50लाख की लागत से बन रहे मोटर पुल का निरक्षणनिर्माण कार्य में देरी पर की नाराजगी व्यक्त
भीमताल । क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के भौंनरा के पंनतो नदी मै मोटर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड रहा था। ग्रामीण ने खुजेठी- भौनरा मोटर मार्ग के पंतोली नदी मै पुल बनाने की मांग कर रहे थे। पुल नही होने के कारण ग्रामीणों को काफ़ी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा था, स्कूल के बच्चो को स्कूल आने जाने मैं नदी मै खतरा बन रहता था, बरसात के समय ग्रामीण व बच्चो का आना जाना बंद हो जाता था।
ग्रामिणो ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भौनरा के पास पंतोली नदी मै पुल बनाने की माग की, विधायक कैड़ा ने पहले खुजेठी से पंतोली – भौनरा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कराया। पुल नहीं होने से बरसात में ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड़ता था। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए मोटर पुल के लिए सरकार से 1करोड 50लाख स्वीकृत किया जिसकी निर्माण कार्य pmgsy कार्यदाई संस्था कर रही है विधायक ने आज विधायक ने पुल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरक्षण किया।
विधायक ने नाराजगी व्यक्त कर कहा पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चला है, विभाग व ठेकेदार लापरवाही से कार्य कर रहे है जिस कारण ग्रामीणों की आवागम मै काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड रहा है विधायक कैड़ा ने आधिकारियों को पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये। विधायक कैड़ा ने कहा मैं और हमारी सरकार लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मैं कार्य किया जा रहा है।









