विधायक कैड़ा के नेतृत्व में धारी के लटीबुगा मै सीएम धामी की जनसभा मै उमड़ा जन सैलाब, धामी ने करी कैड़ा की खूब तारीफ

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मै धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम लेटिबुगा मै मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य्मंत्री धामी ने भीमताल विधानसभा सहित नैनीताल जनपद की लगभग 17 योजनाओं की 100 करोड़ से अधिक लागत का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विधायक कैड़ा ने मुख्य्मंत्री धामी के समक्ष भीमताल विधानसभा की ओखलकांडा, रामगढ़, पहाड़पानी, पदमपुरी, भीमताल, के हॉस्पिटल के उच्चीकरण करने, धारी ओखलकांडा के मध्य पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने, कोल्ड स्टोर खोलने, भीमताल विधानसभा के विद्यालय का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण जोस्यूड़ा में डिग्री कॉलेज खोलने, भिडापानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, किसानो के हित में ओखलकांडा,धारी,रामगढ़ के मध्य मध्य उपमंडी खोलने, भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण को निरस्त करने सहित, स्कूल, स्वास्थ्य,शिक्षा सहित कई समस्याओ के समाधान हेतु घोषणा करने की मांग करी।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में विधायक राम सिंह कैड़ा के बारे में कहते हुए कहा जब भी यह मुझसे मिलने आते हैं हमेशा भीमताल विधानसभा के विकास के कार्यों की बात करते हैं यह हमेशा भीमताल के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं धामी ने विधायक के कार्यों की खूब प्रसन्नता की, मुख्यमंत्री ने विधायक कैड़ा की मांग पर भीमताल विधानसभा के लिए कई घोषणा की। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें