रंगों से सजा नैनीताल का फ्लैट मैदान — 55वीं ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में 962 प्रतिभागियों ने दिखाई कला की चमक

नैनीताल। शारदा संघ, नैनीताल द्वारा आयोजित 55वीं ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन मल्लीताल फ्लैट मैदान में हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशीलता से रंगों की अद्भुत दुनिया रच दी।

प्रतियोगिता में कुल 962 बच्चों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न वर्गों से प्रतिभागियों की संख्या इस प्रकार रही —

नर्सरी से अपर केजी तक : 72

कक्षा 1 से 2 : 112

कक्षा 3 से 5 : 272

कक्षा 6 से 8 : 254

कक्षा 9 से 10 : 113

कक्षा 11 से 12 : 139

विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे —
🔹 टिनी टॉट ग्रुप: कनिष्क नागरकोटी (अपर केजी) वृंदावन पब्लिक स्कूल प्रथम, चैतन्या जोशी (केजी) सेंट जॉन्स स्कूल द्वितीय, रिद्धिमा पडियार (अपर केजी) सेंट जॉन्स स्कूल तृतीय।
🔹 मिनी ग्रुप: कृतिका बिष्ट (कक्षा 2) एमएलएसबीवीएम प्रथम, जैनाब (कक्षा 2) एसएसवीएम द्वितीय, वेदांत पालीवाल (कक्षा 2) सेंट जोसेफ स्कूल तृतीय।
🔹 सब जूनियर ग्रुप: तेजस घंस्याल (कक्षा 4) सेंट जोसेफ स्कूल प्रथम, रियांसी बिष्ट (कक्षा 3) सेंट मेरी द्वितीय, रियांसी राज (कक्षा 5) सेंट जॉन्स स्कूल तृतीय।
🔹 जूनियर ग्रुप: भावेश बिष्ट (कक्षा 8) सनवाल स्कूल प्रथम, एकलव्य बिष्ट (कक्षा 7) द मदर्स हार्ट स्कूल द्वितीय, आविका भाकुनी (कक्षा 6) एमएलएसबीवीएम तृतीय।
🔹 मिडिल ग्रुप: समारा खान (कक्षा 9) एमएलएसबीवीएम प्रथम, वैभवी मेहरा (कक्षा 9) सेंट मेरी कान्वेंट द्वितीय, रोज़ाम बी (कक्षा 10) एमएलएसबीवीएम तृतीय।
🔹 सीनियर ग्रुप: कामाक्षी साकया (कक्षा 11) एमएलएसबीवीएम प्रथम, दिव्यांशु रिजाल (कक्षा 12) सेंट मेरी कान्वेंट द्वितीय, प्रतिभा बिष्ट (कक्षा 12) एमएलएसबीवीएम तृतीय रहीं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मिस्टर लाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, नैनीताल बैंक) रहे, जबकि प्रथम विशिष्ट अतिथि डॉ. सरस्वती खेतवाल (चेयरमैन, नगरपालिका नैनीताल) और द्वितीय विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या रहीं।

शारदा संघ के महासचिव प्रो. (सेवानिवृत्त) घनश्याम लाल साह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन 16 अक्टूबर को किया जाएगा।

हर वर्ष की भांति इस बार भी फ्लैट मैदान में आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा और रंगों की रचनात्मकता का अनोखा संगम बनी।

सम्बंधित खबरें