मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाला वोट, कहा – “लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भूमिका अहम”

खटीमा, नगला तराई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए खटीमा के नगला तराई स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र और पंचायत व्यवस्था की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ही गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचती हैं। इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि, “लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। आपका एक-एक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।”

मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें