
मालवी दुआ को राष्ट्रीय सम्मान: कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत नियुक्त
रामनगर, उत्तराखंड। क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत नियुक्त किया गया है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और शुभचिंतक उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ देने पहुंचे।
उनकी नियुक्ति संगठन के उद्देश्यों और मूल्यों को ध्यान में रखकर की गई है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उनके पिछले योगदान को देखकर यह जिम्मेदारी दी गई।
संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा और भी सशक्त होगा और कुमाऊँ मंडल में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवी दुआ ने कहा –
“यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी का क्षण है। संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने।”
इस नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर पूजा पटवाल, इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल, विनोद रावत, शुभम नायक, विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी, शबाना सैफी, आदिल और जोन सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
