मातृशक्ति को सलाम: महिला दिवस पर राष्ट्रीय लोक मंच ने हल्द्वानी में किया भव्य सम्मान समारोह

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मंच द्वारा बियरशिवा स्कूल, हल्द्वानी में भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रोफेसर कमला पंत, डॉ. भगवती पनेरू, हल्द्वानी बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भगवती पलड़िया, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका त्रिपाठी, महनाज जहां, हेमलता जोशी, रितु होरा, रूबी भटनागर, बसंती बिष्ट, भावना बुधानी, निशा आर्य, संगीता टाकुली और किरण हेडिया सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज के निर्माण में मातृशक्ति का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं, जो समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

इस अवसर पर अधिवक्ता योगिता बिष्ट, ज्योति परिहार, प्रियंका जोशी, हरिता पंत, अंजू आर्य, हिमानी सनवाल, सोनिया चौहान, सुनीता भट्ट, सारिका मित्तल, गुलशन जहां, सुचित्रा बेलवाल, आशा सिंह, कोमल पांडे, नमीता वर्मा, नीलू शर्मा, शिखा रानी, प्रीति दरमवाल, रेनू शर्मा पांडे, रेखा ग्वाल, किरण तिवारी, बसीरत जहां, शिवानी, सिमरन, आयुषी आर्य शर्मा, शिखा राठौर, लाइबा नूर, नीतू खुल्बे, रोशनी मिश्रा, किरण थापा, श्रेयांशी, अंजलि बिष्ट, अभिलाषा रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें