महिला अध्ययन केंद्र ने किया तीन दिवसीय आउटरिच प्रोग्राम का शुभारंभ

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा तीन दिवसीय आउटरिच प्रोग्राम का शुभारंभ आज सिन्थिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास की उपयोगी जानकारियां प्रदान करना एवं विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. रेनू प्रकाश ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास से संबंधित मार्गदर्शन दिया और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. अखिलेश सिंह ने छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया व पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

डॉ. नागेन्द्र गंगोला ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को व्यक्तित्व विकास व संचार कौशल (कम्यूनिकेशन स्किल्स) के महत्व से अवगत कराया, जिससे भविष्य में उन्हें सीधा लाभ मिल सकेगा। इसी क्रम में सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट ने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न विषयों की उपयोगिता और प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नमीता बर्मा ने किया और अंत में सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्राचार्य ने भी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें