भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो के खाते मै पड़ने लगी आलू बीमा राशि, क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का जताया आभार

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल के किसानों को लम्बे समय से आलू बीमा नहीं मिल पाया था किस कारण किसान परेशान थे। भीमताल क्षेत्र के ग्रामीण किसानो ने विधायक राम सिंह कैड़ा से आलू,फसल का बीमा दिलाने की मांग की थी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानो की समस्या को गंभीरता से लिए विधानसभा मै सरकार के सम्मुख प्रशन उठाया व कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो को आलू बीमा दिलाने की मांग की, विधायक कैड़ा की मांग पर कृषि मंत्री ने संम्बधित विभाग के अधिकारियो किसानो को आलू बीमा देने के निर्देश दिये। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर ब्लॉको के किसानो के खाते मै आलू बीमा की राशि पड़ने लग गई है। जल्दी ही सभी ब्लॉक के किसानो के खातों मै आलू बीमा की राशि पड़ जाएगी भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो ने विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है।

सम्बंधित खबरें