
बरेली रोड पर धर्म और भक्ति का महासंगम, श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ा जनसागर
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित सब्जी मंडी मंगल पड़ाव में श्री श्याम सेवा मंगल पड़ाव परिवार द्वारा आयोजित तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 2025 आस्था और भक्ति के अद्भुत माहौल के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा से हुआ, जो श्री लटूरिया महाराज आश्रम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। यात्रा में भक्तों का जोश, नृत्य और श्याम नाम के जयघोष पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक रंग भरते नजर आए।
मंच पर देश के विख्यात भजन गायक—
श्री राम–श्याम (बरेली),
श्री आलोक श्रीवास्तव (रुद्रपुर),
नीलम गंगोला (अल्मोड़ा)
ने अपने मधुर एवं ऊर्जावान भजनों से वातावरण को श्याम मय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में हरीश केसरवानी, संदीप केसरवानी, बंटी गुप्ता, मुकेश केसरवानी, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, सुमित केसरवानी, हरीश राजपूत, मनोज केसरवानी, मुकेश गुप्ता, अमित गुप्ता और सब्जी मंडी मंगल पड़ाव संगठन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट, विधायक सुमित हृदेश, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, विनीत अग्रवाल, संतोष केसरवानी, प्रमोद राजपूत, कपिल गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए और भक्ति रस में डूबते दिखे।
पूरे आयोजन ने हल्द्वानी में भक्ति, संगीत और सामूहिकता की अनोखी छटा बिखेरी।









