प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा : भाजपा नैनीताल ने कार्यशाला में बनाई रणनीति

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए आज कुमाऊँ संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में जिला कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् के साथ हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़ा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर जन-जन से जोड़ा जाए।

मुख्य वक्ता एवं सेवा पखवाड़ा प्रदेश सह-संयोजक गुंजन सुखीजा ने 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को जिला स्तर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, जिला व सामुदायिक केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रबुद्ध संवाद आयोजित किए जाएंगे।

युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, दिव्यांगजनों संग भेंट एवं सम्मान कार्यक्रम तथा विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की, जबकि संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक दिनेश खुल्बे ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी राजेश कुमार, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें