पंचायत चुनाव से पहले नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.975 किलो चरस बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड जारी है। एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे व्यापक चेकिंग अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.975 किलोग्राम अवैध चरस के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी स्थल:

फायर सर्विस से लगभग 200 मीटर पहले, मंडी बाईपास रोड, हल्द्वानी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आर्टिगा कार (UK04TB 5996) को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी ग्राम बेडचूला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल (उम्र 41 वर्ष)
  2. सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा, निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश (उम्र 30 वर्ष)
  3. हरीश सिंह पुत्र नर सिंह, निवासी बेडचूला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल (उम्र 35 वर्ष)

बरामदगी विवरण:

नन्दन सिंह: 1 किलो 80 ग्राम अवैध चरस

सौरभ मिश्रा: 476 ग्राम अवैध चरस

हरीश सिंह: 419 ग्राम अवैध चरस
👉 कुल बरामद चरस: 1.975 किलोग्राम

कानूनी कार्यवाही:

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 252/2025, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध कुंडली:

नन्दन सिंह के खिलाफ पहले से ही एफआईआर संख्या 103/2024, थाना काठगोदाम में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

  1. व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद – कोतवाली हल्द्वानी
  2. उ0नि0 संजीत राठौर – प्रभारी एसओजी
  3. उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा – चौकी प्रभारी मंडी
  4. कानि0 ललित मेहरा – चौकी मंडी
  5. कानि0 सन्तोष विष्ट – एसओजी
  6. कानि0 अरुण राठौर – एसओजी
  7. कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा – एसओजी

नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे की रोकथाम में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें