नैनीताल पुलिस में बड़ा तबादला : SSP मीणा ने 31 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस दौरान 31 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए।

नई सूची के मुताबिक

निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से बनभूलपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया।

निरीक्षक उमेश कुमार मलिक को भवाली से शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई।

निरीक्षक प्रकाश मेहरा को खैरना चौकी से भवाली का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

निरीक्षक हरपाल सिंह को साइबर सेल डीसीआरबी से एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया।

निरीक्षक ललिता पांडे को एएचटीयू से एएचयू/डीसीआरबी की कमान सौंपी गई।

उप निरीक्षक मनोज नयाल को रामनगर से तल्लीताल थानाध्यक्ष बनाया गया।

उप निरीक्षक विजय नेगी को बेतालघाट का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उप निरीक्षक विमल मिश्रा को भीमताल से काठगोदाम, जबकि संजीत राठौड़ को एसओजी से भीमताल थानाध्यक्ष बनाया गया।

महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां मिलीं, जिसमें उप निरीक्षक निधि शर्मा को कालाढूंगी से चोरगलिया और कुमकुम धानिक को पुलिस लाइन से काठगोदाम थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कुल मिलाकर जिले के थानों और चौकियों में नई ऊर्जा और नई टीम के साथ कामकाज को और बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

एसएसपी मीणा ने कहा कि यह तबादले जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें