नैनीताल पुलिस ने जनपद सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई, वाहनों की सघन चेकिंग जारी

नैनीताल: जनपद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नैनीताल पुलिस ने सीमाओं पर चेकिंग अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।

इसी क्रम में आज कोतवाली हल्द्वानी व लालकुआं पुलिस द्वारा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की गई। चेक पोस्ट और बैरियरों पर तैनात पुलिस टीमों ने हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

चेकिंग के दौरान संदिग्धता पाए जाने पर वाहनों से काली फिल्म हटाने की कार्रवाई भी की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर कठोर संदेश दिया गया।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके।

सम्बंधित खबरें