नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का आज गोल्ज्यू बैंक्वेट में हुआ जोरदार स्वागत

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष काठगोदाम नीरज बिष्ट का स्वागत आज गोल्ज्यू बैंक्वेट काठगोदाम में हुआ। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि पिछले 17 वर्षों से वो भाजपा कार्यकर्त्ता रहे हैं और हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहे हैं और आगे भी काठगोदाम मंडल को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महा मंत्री भाजपा राजेंद्र बिष्ट जी,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी,पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला जी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट जी,हरीश पांडे जी,भुवन जोशी जी,किशोर जोशी जी,मुन्नी बिष्ट जी ,विक्रम अधिकारी जी,अंशुल पांडे,अंजू जोशी आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें