नए मंत्रियों के साथ धामी सरकार एक्शन मोड में, पहली बैठक में बड़े फैसलों के संकेत

कैबिनेट विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक सचिवालय में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत नए मंत्रियों के स्वागत से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

सरकार के अगले कदमों और नीतिगत फैसलों को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है, जिस पर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

सम्बंधित खबरें