धारी ब्लॉक के ग्राम सभा कुलोरी के खुटियाखाल मैं बाघ ने महिला को बनाया निवाला, विधायक कैड़ा पहुँचे घटना स्थल नाराजगी व्यक्त कर आदमखोर बाघ /गुलदार को शीघ्र मारने की करी मांग

धारी बाल के ब्लॉक की ग्राम सभा कुलोरी के तोक खुटियाखाल क्षेत्र मै गंगा देवी 35 पत्नी जीवन चंद्र मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी चारा काटतें समय तेंदुआ /बाघ उठा ले गया। ग्रामीण महिलाओ ने व परिजनों व ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की गई। 2 किमी दूर महिला का शव मिला।

घटना की सुचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन व dfo व वन विभाग की टीम को मौके पर भेजनें को कहा। विधायक कैड़ा खुद घटना स्थल पहुँचे स्थिति का जायजा लिया। विधायक कैड़ा ने नाराजगी व्यक्त कर कहा वन विभाग लापरवाह बना है। लगातार एक के बाद एक घटना वन्य जीव के कारण हो रही है 3 महिलाओ को अपना निवाला बना दिया है।

विधायक कैड़ा ने कहा मानव से बढ़कर कोई प्राणी नहीं है वन विभाग को आदमखोर बाघ हो या गुलदार को मारना चाहिए। विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो को जगह -जगह मचान बनाकर बाघ/ गुलदार को मारने को कहा। विधायक कैड़ा ग्रामीणों के बात पर ग्रामीणों के साथ अडिग रहे।

विधायक ने वन विभाग के उच्च अधिकारियो से फोन पर वार्ता कर कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत 3 घटना हो गई है लेकिन अभी तक वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर पाया है। विधायक ने कहा आखिर कब तक मेरी ग्रामीण महिला अपनी जान गवाती रहेगी, विधायक ने आदमखोर बाघ या गुलदार को मारने को कहा है विधायक कैड़ा ने कहा मानव जीवन से बढकर अन्य कोई प्राणी नहीं है, इस पर कार्यवाही करना अति आवश्यक है। वन विभाग के अधिकारियो से गाँव मै और अधिक टीमे तैनात कर पिजरे लगाने, आदमखोर बाघ /गुलदार को मारने को कहा।

विधायक ने वन विभाग के अधिकारियो से मृतक के परिजनों को शीघ्र 10 लाख की मुवावजा राशि देने को कहा। व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को कहा। ग्रामीणों ने कहा विधायक कैड़ा के कहने पर वन विभाग के अधिकारियो ने सारी कार्यवाही की गई है विधायक कैड़ा ने डाक्टरो की टीम को मौके पर बुलाकर मृतक महिला का पोस्टमार्टम मौके पर कराया! और शव परिजनों को दे दिया है। विधायक कैड़ा ने घटना की सुचना मुख्यमंत्री व वन मंत्री को देकर जगली जानवरो से हो रही लगातार हानि को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

सम्बंधित खबरें