देहरादून में ITF J60 जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू, देश-विदेश के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

देहरादून। शांति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला में आयोजित इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ (J60) टेनिस टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेले गए। सुबह 9 बजे से शुरू हुए मैचों में देश-विदेश के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबले किए।

बालक वर्ग के मुकाबलों में इंडोनेशिया के एरिक गुनमान ने भारत के ऋषिकेश नेने को 6-1, 6-2 से हराया। कोरिया के सिन जाएजुन ने हरमन सिंह को 6-3, 6-0 से पराजित किया। रिभव सरोहा ने अमृत धंकल को 6-0, 6-2 से मात दी, जबकि अश्विन दहिया ने विवान बिदासारिया को कड़े मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-3 से हराया।

कोर्ट नंबर 03 पर खेले गए मुकाबलों में अद्वित तिवारी ने माधव दधीच को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि कुशाग्र अरोरा ने कियान पटेल को 6-1, 6-4 से मात दी। बालिका वर्ग में खुशी किदयान ने सैरी शर्मा को 6-1, 6-1 से तथा आहिना चौधरी ने सुरती रविकांत को 6-4, 6-2 से हराया।

कोर्ट नंबर 04 पर बालक वर्ग में हीत भीमसीभाई कंदोरिया ने नमन बोरा को 6-3, 6-2 से पराजित किया, जबकि आरव धेकिल ने रिषभ रामानम को हराया। बालिका वर्ग में पूर्वी पटवा ने सुभी शर्मा को 6-4, 6-2 से मात दी, वहीं पावनी बिष्ट ने प्रीत धावर को रोमांचक मुकाबले में 6-1, 6-7, 11-9 से हराया।

शांति टेनिस एकेडेमी के मुख्य कोच तुषार शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे से सभी चारों कोर्ट पर मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के मैच सुव्यवस्थित ढंग से कराए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें