दीपावली से पहले SSP मीणा का बड़ा एक्शन: सट्टा-जुआ पर सर्जिकल स्ट्राइक, 06 गिरफ्तार — नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पहले नैनीताल पुलिस ने SSP प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के कड़े निर्देशों पर सट्टा और जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने वनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 06 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व पर अवैध नशे के कारोबार, अपराधियों की अराजकता और सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा खेलने वालों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इन निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में SOG, वनभूलपुरा और मुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो मामलों में बड़ी सफलता हासिल की।

🔹 पहला मामला: वनभूलपुरा क्षेत्र में सट्टा लगाते एक व्यक्ति की गिरफ्तारी

SOG प्रभारी राजेश जोशी और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए खालिद उर्फ राजू (30 वर्ष) निवासी थाना वनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹18,210 नकद और सट्टा पर्चियां बरामद कीं।

मामले में थाना वनभूलपुरा में FIR संख्या 242/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

टीम: कानि लक्ष्मण राम, कानि भूपेन्द्र जेष्ठा, कानि अरुण राठौर (SOG)

🔹 दूसरा मामला: मुखानी क्षेत्र में जुआ खेलते पांच लोग दबोचे

थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस ने देशी कॉलोनी, प्रेमपुर लोस्यानी क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में सचिन सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, गणेश चंद्र और सुनील कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और ₹15,300 नगद बरामद किए हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीम: उ.नि. वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी आरटीओ), कांस्टेबल कैलाश, रविंद्र खाती, शंकर सिंह

🟢 SSP मीणा का सख्त संदेश:

“दीपावली पर्व पर अवैध गतिविधियों, जुए और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Ad Ad

सम्बंधित खबरें