
चुनाव के आखिरी दिन सीएम धामी कर गये रोड शो
हल्द्वानी/भवाली। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का वक्त समाप्त हो जायेगा। आज शाम पांच से चुनाव प्रचार भी थम गया। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक गई।
बीते वर्ष इस सीट पर अजय भट्ट ने जीत हासिल की थी। अब इस बार कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अजय भट्ट के मुकाबले में मैदान में उतारा है। वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में रोड शो किया।
इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राम नवमी के अवसर पर कैंची धाम पहुंचे। यहां पहुंच कर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने बीस मिनट तक कैंची में बाबा का ध्यान लगाया।
बता दें कि सीएम धामी बुधवार की दोपहर 1.30 बजे कैंची धाम पहुंचे थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएम ने बाबा की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। साथ ही मंदिर आए भक्तों से भी बात की। आधे घंटे के बाद सीएम वापस हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए।
