काठगोदाम पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध शराब की तस्करी करते एक गिरफ्तार, दो फरार वारंटी भी दबोचे

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान काठगोदाम पुलिस ने दोहरी सफलता हासिल की है।

अवैध शराब की तस्करी में एक गिरफ्तार, 50 डिब्बे बरामद

दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मल्ला प्लॉट, पानी की टंकी के पास, जवाहर ज्योति दमुआदुगा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 डिब्बे मसालेदार देसी शराब (अंगूर मार्का) के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
🔹 पंकज आर्य पुत्र खीमराम
निवासी शिवपुरी, जवाहर ज्योति दमुआदुगा, नैनीताल
पंजीकरण: अपराध संख्या 67/2025, धारा 60 Excise Act, थाना काठगोदाम

बरामदगी:

50 डिब्बे मसालेदार देसी शराब (अंगूर मार्का)

पुलिस टीम:

कांस्टेबल भुवन चंद्र

कांस्टेबल बसंत कुमार

कांस्टेबल भानु प्रताप

लंबे समय से फरार दो वांछित अभियुक्त भी पुलिस के हत्थे चढ़े

चालू अभियान के तहत फरार वारण्टियों की तलाश में जुटी काठगोदाम पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

गिरफ्तार वारंटी:

  1. मनीष आर्य पुत्र स्व. गंगाराम
    निवासी खेड़ा, गोलापार, काठगोदाम
    (फौजदारी वाद संख्या 464/2020, धारा 60 Excise Act)
  2. हर्ष पुत्र बी.डी. पलाड़िया
    निवासी पूर्वी खेड़ा, गोलापार
    (फौजदारी वाद संख्या 3863/2021, धारा 181/177/184/179(1) MV Act)

पुलिस टीम:

अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद

कांस्टेबल अशोक रावत

पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

सम्बंधित खबरें