उत्तराखंड के इन पर्वतीय क्षेत्रों में हैली सेवाए शुरु, जानिए शेड्यूल व किराया

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाऐ है। यदि पर्यटन व्यवसाय को और अधिक बढावा देना है तो सुविधाएँ भी बेहतर करनी होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा नित नये-नये योजनाऐ और सुविधाएँ तलाशी जा रही है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। जो वास्तव में पर्यटन को बढावा देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 10:30 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, आज (बृहस्पतिवार)  दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई हैं।             हेलीकॉप्टर लगाएगा हर दिन दो चक्कर
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था।
उत्तराखंड में हर साल हजारों पर्यटक धूमने के लिए आते है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनेक पर्यटन कारोबारियों का मानना है। कि यदि यष्ठा रोपवे की सुविधाएँ मिलने लग जाए तो उत्तराखंड के अनेक पर्यटन स्थल विकसित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही साथ मोटर मार्गो का निर्माण तथा चौड़ीकरण करने पर भी टैक्सी संचालकों व कार द्वारा यहां आने वाले पर्यटकों को भी अच्छी सुविधा मिलने लग जाएगी। इसी तरह प्रदेश में साहसिक पर्यटन बढ़ाने के लिए पैराग्लाईडिंग और नदियों में हो रही राफ्टिंग पर्यटको रूझाने लगेंगी। मौजूदा दौर में ऋषिकेश ही एक मात्र राफ्टिंग के लिए उपयुक्त स्थान है। जबकि रामनगर कि कोसी नदी से लेकर पिथौरागठ की रामगंगा, सरयू समेत कई ऐसी नदियां है जहा पर साहसिका पर्यटन को बढाया जा सकता है। कुमांऊ मंडल की सुदंर हरी भरी चोटियों से पैराग्लाइडिंग कराई जा सकती है। ताकि यहां का पर्यटन व्यवसाय बहुत अच्छा हो सकें।                                                  स्थान                                   किराया                                    समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी                3500                                   7:45AM/ 12:30PM
मुनस्यारी से हल्द्वानी                3500                                   8:35AM/1:20PM
हल्द्वानी से पिथौरागढ़              3000                                    9:35AM/2:20PM
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी              3000                                    10:15AM/3:00PM
हल्द्वानी से चंपावत                  2500                                     11:05AM/3:50PM
चंपावत से हल्द्वानी                  2500                                     11:45AM/4:30PM 

सम्बंधित खबरें